मुंबई। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का मुंबई में भी असर देखने को मिला। दहिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिंदी भाषी विभाग , मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दहिसर स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटील, मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक तथा जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के निर्देशानुसार आयोजित विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर छोड़ दिया।
0 Comments