चिकित्सक सेवाएं के लिए एम्बुलेंस पर मोबाईल नम्बर जारी किया जाएगा - डॉक्टर किशोर गवस
विरार : वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र की आबादी को देखते हुए मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता नम्बर चालू किया हैं। वसई पश्चिम के दिवानमान केंद्र से संचालित उक्त सहायता नम्बर के माध्यम से अब नागरिक स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धी जानकारी अर्जित कर सकेंगे। जिसमे कोविड वैक्सिनेशन , एम्बुलेंस एवं शव वाहिनी सहित कई अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। मनपा उपायुक्त डॉक्टर किशोर गवस ने बताया कि मनपा के पास कुल 40 एम्बुलेंस एवं 7 शव वाहिनी है। जिसके लिए मनपा ने लगभग 150 चालकों को ठेका पद्धति पर रखा है। विभाग ने तुलिंज मनपा अस्पताल एवं वरुण अस्पताल को तीन तीन एम्बुलेंस लोगों की सेवा के लिए दिया गया हैं। वसई पश्चिम के स्थित सर.डी.एम.पेटिट अस्पताल और जीवदानी अस्पताल को दो - दो एम्बुलेंस के साथ ही बोलिंज अस्पताल को एक एम्बुलेंस लोगो की सेवा के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। जिसमे दो कार्डियक एम्बुलेंस का समावेश है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए वसई पूर्व के सातीवली , नालासोपारा पूर्व के सर्वोदय एवं नायगांव के जूचन्द्र माता बाल संगोपन केंद्र को 5 एम्बुलेंस दिया गया है। उपायुक्त डॉक्टर किशोर गवस ने बताया कि मनपा एम्बुलेंस पर मोबाइल नम्बर लिखा जाएगा। जिस मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर जरूरतमंद लोग सेवा ले सकेंगे।
0 Comments