ईमानदारी और मेहनत के बल पर उत्तर भारतीय समाज ने किया विकास–योगेश सागर


मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय समाज ने अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर विकास किया। मुंबई के सर्वांगीण विकास में उत्तर भारतीय समाज का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा चारकोप विधान सभा, वार्ड क्रमांक 31  में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में बोलते  हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा विधायक योगेश सागर ने उपरोक्त बातें कही।पूर्व विधायक राजहंस सिंह तथा उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,मुंबई उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक कमलेश यादव के नेतृत्व में चारकोप में आयोजित चौपाल के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  भारतीय जनता पार्टी चारकोप मंडल के अध्यक्ष व नगरसेवक  बाला तावडे, भारतीय जनता पार्टी के जिल्हा महामंत्री सत्यप्रकाश सिंह बाबा,  उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के सचिव रमेश मौर्य, आनंद सिंह कल मुंबई जिला उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री मनोज सिंह, श्रीमती कुसुम शर्मा , मनोज विश्वकर्मा चारकोप मंडल के महामंत्री संजय सिंह ठाकुर, उत्तर भारतीय मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments