किन्नर मॉ ट्रस्ट की अध्यक्षा सलमा खान व डॉ- सोनाली चौकेकर को लोक अदालत के पैनल न्यायाधीश के रूप में आमंत्रित।


मुंबई:  २५ सितंबर २०२१ पहली बार लॉकडाउन के बाद के महानगर मुंबई में मुंबई जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। किन्नर मॉ ट्रस्ट की अध्यक्षा सलमा खान और डॉ- सोनाली चौकेकर को मुंबई सत्र न्यायालय और बांद्रा ओल्ड कोर्ट में लोक अदालत के पैनल न्यायाधीश के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस निवारण मंच से महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से 3 करोड़ से अधिक की वसूली हुई। ट्रांसजेंडर समुदाय को लोक अदालत में शामिल करने और समर्थन देने के लिए मुंबई जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण और महाराष्ट्र राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण का किन्नर माँ ट्रस्ट की तरफ से आभार व्यक्त किए। ट्रस्ट की अध्यक्षा सलमा खान व डॉ- सोनाली चौकेकर ने कहा हैं कि हमारे किन्नर समुदाय के लोगो को जल्द ही मुख्यधारा मिल जाएगी

Post a Comment

0 Comments