मुंबई। आर डी नॅशनल कॉलेज बांद्रा में सिविल सर्विसेज गाइडेंस सेंटर का उद्घाटन करते हुए मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (कानून और व्यवस्था ) विश्वास नांगरे पाटिल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा 'नागरिक सेवाओं में शामिल होकर युवा अपने देश और समाज को बेहतर बना सकते हैं।' आई ए एस और आई पी एस अधिकारी भारतीय समाज और नागरिकों के जीवन में ठोस परिवर्तन लाते हैं। इसकी परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और संसाधन चाहिए। अपने प्रेरणादायी वक्तव्य से उन्होंने विद्यार्थयों को जीवन की हर कठिनाई का दृढ़ आत्मविश्वास से सामना करने और अपना लक्ष्य हासिल करने की बात कही। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के समय जब होटल ताज में वे अंदर गए तो उनके सामने सिर्फ एक ही लक्ष्य था , अपने देश और नागरिकों की रक्षा। इसके लिए चाहे अपना जीवन ही क्यों न दांव पर लगाना पड़े। अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ रवि शुक्ल और प्रिंसिपल डॉ नेहा जगतियानी को शुभकामनायें देते हुए उन्होंने कहा 'जिस तरह मेरी सफलता में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, वैसे ही इस कॉलेज के शिक्षक भी यहाँ पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को देश की सेवा में जाने के लिए तैयार करेंगे । आगे भी मुंबई पुलिस के अधिकारी यहाँ तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अध्ययन केंद्र के माध्यम से मुंबई में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी। मुख्य अतिथि विश्वास नांगरे पाटिल का स्वागत करते हुए नेशनल कालेज की प्राचार्य डॉ नेहा जगतियानी ने कहा , 'नेशनल कॉलेज हमेशा से अपने नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार और सेवा के योग्य बनाता रहा है। इस अध्ययन केंद्र की शुरुआत सिविल सर्विसेस में जाने के लिए विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जायेगा। ' HSNC युनिवर्सिटी , मुंबई के प्रो - वोस्ट और प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ निरंजन हीरानंदानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने सम्बोधन में डॉ निरंजन ने कहा 'विश्वास नांगरे पाटिल जी का जीवन देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है। उनकी जीवन यात्रा और पुलिस विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं अतुलनीय हैं।' उन्होंने शुभकामनायें देते हुए कहा की , इस बहुप्रतीक्षित सिविल सर्विसेज प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से संयोजक डॉ रवि शुक्ल के नेतृत्व में भविष्य के आई ए एस और प्रशासनिक अधिकारी देने में नेशनल कॉलेज का प्रशिक्षण केंद्र सबसे आगे रहेगा। 'केंद्र के संयोजक डॉ रवि शुक्ल ने हमारे संवाददाता को बताया की ' सिविल सर्विसेज के सही मार्गदर्शन और तैयारी के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भटकना न पड़े इसलिए इस केंद्र को शुरू करने की संकल्पना की है। ' नेशनल कॉलेज का यह प्रशिक्षण केंद्र मुंबई के विद्यार्थोयों को ऑनलाइन और प्रत्यक्ष रूप में प्रशिक्षण देगा। इसके सफल सञ्चालन के लिए लाइब्रेरी और विशेषज्ञों की विशेष व्यवस्था की गयी है। राजनीती शास्त्र के विभाग प्रमुख डॉ रवि शुक्ल को केंद्र का संयोजक और इतिहास विभाग के सहायक प्रध्यापक डॉ किरण सावंत को सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है। इस केंद्र में पढ़ने और तैयारी करने को इच्छुक विद्यार्थी ३ अक्टूबर से कॉलेज में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम का सफल सञ्चालन अंग्रेजी की सहायक प्रध्यापिका क्रांति डोईबळे और वाणिज्य के सहायक प्राध्यापक कायज़ाद दादाचांजी ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य दिनेश हिमतसिंघानी, नम्रता अजवानी , मुकेश कनोजिया , नीकिशा कुकरेजा, कनिष्ठ महाविद्यालय की उपप्राचार्या किरण लोकरे , आरती नायर , प्राध्यापकगण मनोज कदम, संजय डोंगरदिवे, सुरेश छेड़े , मनिंदर वालिया, लौकिक शेटे , विपुल सलूजा , प्रमिला वेलसन, स्वाति काम्बले आदि उपस्थित रहे।
0 Comments