मुम्बई : मुंबई की सुप्रसिद्ध संस्था श्री महावीर देरासर महिला मंड़ल द्वारा प्रभु महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा ने प्रभु महावीर जन्म कल्याणक एवं चवन कल्याण की प्रस्तुति दी। ऑनलाइन जूम पर आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के लगभग 100 सदस्याओं ने भाग लिया।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती मंजू लोढ़ा ने कहा कि प्रभु महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का यह कार्यक्रम बहुत ही धुम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्याओं का उत्साह चरम पर था। सभी ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी। कोरोना के कारण यह आयोजन ऑनलाइन आयोजित किया गया। लेकिन, इससे इसमें भाग लेने वालों के उत्साह में कोई कमी नही थी।
संस्था की सेक्रेट्री श्रीमती सरिता झाझोर, श्रीमती कुसुम नाहटा, उपाध्यक्षा श्रीमती पुष्पा सिंह सहित सभी सदस्याओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान दिया।
0 Comments