भायंदर। मानवीय संवेदनाएं और मानव मूल्य ही व्यक्ति को इंसान बनाती है। मानवीय मूल्यों और मदद से ही जुड़ी एक घटना पिछले दिनों भायंदर पूर्व के नवघर रोड स्थित डी जी वन शोरूम के पीछे आनंदी स्टेट कारखाने के पास देखने को मिली। एक लावारिस बुजुर्ग व्यक्ति पिछले कई दिनों से यहां बीमार पड़ा था। उसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं था। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह वहां पहुंच गए। बुजुर्ग की हालत काफी खराब थी। मदन सिंह ने तत्काल नवघर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया तथा महापालिका के डॉक्टरों की मदद से बुजुर्ग को भायंदर पश्चिम स्थित टेंबा अस्पताल में भर्ती कराया। मदन सिंह ने इस नेक कार्य के लिए नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई तथा महापालिका के डॉक्टर प्रकाश जाधव को धन्यवाद दिया है।
0 Comments