साहित्यकार रामकेश एम यादव किए गए सम्मानित | Khabare Purvanchal

मुंबई,कुर्ला पश्चिम के कवि,साहित्यकार रामकेश एम.यादव को हाल फिलहाल में कई साहित्यिक संस्थाएँ सम्मानित की हैं जैसे अंतर्राष्ट्रीय काव्य रंगोली नवचेतना जागृति साहित्यिक संस्थान गोस्वामी साहित्य शिल्पी सम्मान 2021 से श्री यादव को सम्मानित की है। 
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद अजमेर, राजस्थान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान से नवाजा है। इंकलाब प्रकाशन मुंबई, महाराष्ट्र,भारत, काव्य संसार सम्मान से सम्मानित किया है। कवि साहित्य सागर के संस्थापक अशोक कुमार जाखड़ ने राखी स्मृति सम्मान से नवाज़ा है। डीडी भारती नेटवर्क प्रकाशन अजमेर, राजस्थान- रक्षाबंधन साहित्य सम्मान से नवाजा है। गोपालदास नीरज साहित्य संस्थान के संस्थापक अरुण चट्ठा अरुण ने श्री यादव को सतत उत्कृष्ठ लेखन सम्मान पत्र से सम्मानित किया है। मधुशाला साहित्यिक परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने श्री यादव को मधुशाला गौरव सम्मान से नवाज़ा है। कवि साहित्य सागर के संस्थापक अशोक कुमार जाखड़,अध्यक्षा -कृति सागर ने श्री यादव को कृष्ण अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय श्रेया क्लब ने श्री यादव को मुरली मधुर सम्मान से नवाज़ा है। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली के संस्थापक कुमार अंचल,संरक्षक निशांत मोहन ने श्री यादव को श्रेष्ठ कान्हा भक्त सम्मान से नवाज़ा है।इस खुशी के अवसर पर साहित्य जगत की हस्तियाँ तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें श्री यादव को दी हैं। दर्जनों पुरस्कारों से अलंकृत श्री यादव कई पुस्तकें लिख चुके हैं। आजमगढ़ के उच्च शिक्षित गाँव तेजपुर के मूल निवासी श्री यादव बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अब सतत साहित्य साधना में लीन हैं।

Post a Comment

0 Comments