भाजपा नगरसेवक सुनील यादव के निधन से शोक की लहर | Khabare Purvanchal

मुंबई। अंधेरी पूर्व के भाजपा नगरसेवक तथा उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव के निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कुछ दिनों से सुनील यादव अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंच गए। 
लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से सुनील यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक पराग अलवानी, महामंत्री संजय उपाध्याय, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ,उग्रसेन सिंह, मोर्चा के महामंत्री राम यादव, महामंत्री बलवंत वर्मा, भायंदर के नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्रिगेश यादव, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे, धर्मराज यादव आदि ने सुनील यादव के दुखद निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments