मुंबई। साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वाधान में बुधवार 6 अक्टूबर 2021 शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर वाराणसी उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध प्रकांड विद्वान,आचार्य ज्ञानेंद्र शुक्ल को आमंत्रित किया गया। आमंत्रित विद्वान आचार्य शुक्ल ने शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवी के नौ रूप को विस्तृत करते हुए,देवी के पूजन अर्चन वंदन व नियम की जानकारी दी तथा मां दुर्गा के नौ रूपों के अलग-अलग मंत्रों,श्लोकों को व्याख्यान सहित सबके समक्ष रखा जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार राही ने की।उक्त समारोह का आयोजन, संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ” के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी),सह-संस्थापक व अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण-महाराष्ट्र), सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी “रसिक” (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा “दीप” (ठाणे- महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला मेहरा किरण,उपसचिव प्रियंका गुप्ता भोर के सहयोग से संपन्न हुआ।अंत में उपस्थित आचार्य को संस्था द्वारा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 Comments