विरारी : स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत एचडीआईएल क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान दोस्त से हुए विवाद के बाद दोपहिया वाहन में लाइटर से आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार पश्चिम के बोलिंज क्षेत्र निवासी अशोक मंडल (21) और विशाल यादव अपने दोस्त विक्रम ठाकुर के यहां शनिवार को जन्मदिन पार्टी में गए थे। पार्टी के दौरान विशाल ने अशोक के दोपहिया वाहन की चाबी ले लिया। एचडीआईएल सोसायटी कार्यालय के बाहर चाबी वापस मांगने पर आरोपी ने जेब से लाइटर निकाला और दोपहिया वाहन में आग लगा दी। अशोक ने उक्त घटना की शिकायत समीप के पुलिस स्टेशन में जाकर दर्ज कराया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दोपहिया वाहन की कीमत 30 हजार रुपये थी। सम्बंधित मामले में पुलिस आरोपी विशाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
0 Comments