रानीगंज : (प्रतापगढ़) वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता पंकज मिश्रा का जन्म दिवस बुधवार को रानीगंज मुख्यालय पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया| अपने निस्वार्थ सेवाभाव से हमेशा चर्चा में रहने वाले पंकज मिश्रा का कहना है कि वह अपने जन्म दिन को भी गरीबों की सेवा करके मनाना चाहते हैं| इस बार भी उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गरीब लोगों के बीच अपना जन्म दिन मनाया| उपस्थित महिलाओं को साड़ी भेंट कर उनसे आशीर्वाद की कामना की| यह कोई नई बात नहीं है कि जब उन्होंने अपने जन्मदिवस पर जनसेवा कर लोगों से आशीर्वाद बटोरा| उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने अपना जन्मदिन प्रतापगढ़ के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया था| इसके पूर्व भी वे कुष्ठ रोगी आश्रम और विकलांग आश्रम में जाकर अपना जन्म दिवस मना चुके हैं| उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच केक काटा| उन्होंने लोगों का दुख दर्द सुनकर उनका हर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया| पंकज ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य जन सेवा करना है और अगर अवसर मिला तो वह आगे बड़े पैमाने पर जन सेवा करते रहेंगे। मुम्बई - ठाणे से लेकर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़,जौनपुर,भदोही, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में सामाजिक कार्यों के लिए कई बार पंकज मिश्रा को कई सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित भी किया है।
0 Comments