सुधाकर मिश्र को मिलेगा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का साहित्य भूषण सम्मान



भायंदर। साहित्यकार, लेखक और कवि डॉ सुधाकर मिश्र को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान-2020 के लिए चयनित किया गया है। गौरतलब साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। मूल रूप से भदोही (उ.प्र) के निवासी मिश्र भायंदर (पूर्व) के रहिवासी है। 37 वर्षों तक अध्यापन से जुड़े रहे मिश्र ने प्रसिद्ध खंडकाव्य 'रामोदय ' सहित दर्जनों  काव्यकृतियों की रचना की है। उनकी कृतियों के लिए उन्हें महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी भी सम्मानित कर चुका है। सुधाकर मिश्रा को साहित्य भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी  पंडित लल्लन तिवारी, समाजसेवी दिनेश उपाध्याय,डॉ उमेश चंद्र शुक्ला ,एडवोकेट आर जे मिश्रा, नगरसेवक मदन सिंह, विजय नाथ मिश्रा, नगरसेवक मनोज दुबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, बृजेश तिवारी, अमरनाथ तिवारी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments