अजय गुप्ता के निधन पर आदर्श शिक्षक सेवा संघ ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


मुंबई। आदर्श शिक्षक सेवा संघ के कोषाध्यक्ष, श्री रघुबीर माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिल्हा के निवासी अजय गुप्ता का हृदय गति रुक जाने से 5 अक्टूबर को देहांत हो गया।   आदर्श शिक्षक सेवा संघ और श्री रघुबीर विद्यालय की बहुत क्षति हुई है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है।उनके जाने से शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई। मात्र 47 वर्ष की आयु में उनका सभी को छोड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक है।वे एक हंसमुख व्यक्ति थे। श्री रघुबीर माध्यमिक विद्यालय में वे 1998 से अध्यापन का कार्य कर रहें थे। आदर्श शिक्षक सेवा संघ के वे संस्थापक सदस्य के साथ-साथ कोषाध्यक्ष भी थे। आदर्श शिक्षक सेवा संघ को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका थी। वे सभी लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अपने परिवार के वे सबसे बड़े बेटे थे। अपने पीछे पत्नी और दो लड़के को छोड़ गए है। चार भाइयों में वे सबसे बड़े थे। पूरे परिवार के ऊपर बज्र गिर गया। उनकी अंतिम यात्रा में आसुँओ का सैलाब निकल रहां था। उनकी अंतिम यात्रा में करीब एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। आदर्श शिक्षक सेवा संघ के संस्थापक व अध्यक्ष राजेश सिंह ने अजय गुप्ता के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि अजय गुप्ता जी बहुत कम उम्र में चले गए। उनकी जगह को कोई भर नहीं सकता है।भगवान अजय गुप्ता जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। पूरे परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।

Post a Comment

0 Comments