चार शातिर बदमाश गिरफ्तार





वसई : वालीव पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। तथा कई मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की वाहन जब्त किया हैं।


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ रहे वाहन चोरी के मामलों लो गम्भीरता से लेते हुए  परिमण्डल -2 पुलिस आयुक्त संजय कुमार पाटिल , सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडवे के मार्गदर्शन में वालीव पुलिस स्टेशन के पीआई कैलाश बर्वे , डिटेक्शन ब्रांच पीआई  राहुल कुमार पाटिल, ज्ञानेश फड़तारे की टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी जांच पड़ताल के बाद महताब मोहम्मद वजीर आलम( 21), राजू बुधराम गुप्ता ( 23) , रजत बुधराम गुप्ता नामक तीन बदमाशों को नालासोपारा पूर्व के वाकनपाड़ा से गिरफ्तार किया है। जबकि संतोष कांति शिंदे ( 21) निवासी नायगांव( पूर्व) से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में उन्होंने 7 मामलों का गुनाह कबूल किया हैं। पुलिस टीम ने उनके पास से कुल 8 मोटरसाइकिल सहित एक टेम्पो और अन्य कीमती सामान जब्त किया हैं। जिसकी कुल कीमत 6 लाख 15000 रुपये आंकी गई हैं। सम्बंधित मामले में पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

Post a Comment

1 Comments