मंदिरों की घंटियां बजते ही मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया भगवान श्री राम के दर्शन


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने आज प्रातः मुंबई के वड़ाला स्थित श्रीराम मंदिर में जाकर भगवान श्री राम के दर्शन किये तथा सभी मुंबईकरों की कुशलता के लिए प्रार्थना किया। कोरोना संक्रमण के चलते ,कई महीने बाद भक्त एक बार फिर आज से सभी मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। ज्ञातव्य है कि मंदिरों को चालू करने के लिए मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक  मंगलप्रभात लोढ़ा ने अथक प्रयास किए। मंदिरों के कपाट खोलने के लिए उनके नेतृत्व में अनेक बार आंदोलन किए गए। अंततः भारी दबाव के चलते महाराष्ट्र सरकार को मंदिरों के कपाट खोलने का आदेश जारी करना पड़ा । आज, मंदिरों के कपाट खुलते ही उन्होंने सबसे पहले जाकर भगवान श्री राम का दर्शन किया।आज से सभी आध्यात्मिक संस्थान, कोरोना दिशा निर्देशों को पालन करते हुए खुल गये हैं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक  मंगलप्रभात लोढ़ा , अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ श्री राम मन्दिर के साथ-साथ रुक्मिणी विट्ठल मन्दिर आदि के साथ शहर के अनेक मंदिरो में जाकर भगवान के दर्शन किए तथा लोगों के कोरोना दिशा निर्देशों को पालन करते हुए दर्शन करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुंबई भाजपा के प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, नगरसेविका नेहल शाह, मंडल अध्यक्ष विजय डगरे, व्यापार सेल जिलाध्यक्ष विनय गथानी, उपाध्यक्ष गजेंद्र धूमले,उ. भा. मोर्चा  युवक प्रमुख दिलीप दुबे - जिला प्रमुख राकेश उपाध्याय , उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा समेत अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments