भायंदर का नाम रोशन करने वाले सम्यक सुर्वे का वंदना विकास पाटिल ने किया अभिनंदन


भायंदर। भायंदर पूर्व में रहने वाले सम्यक संतोष सुर्वे ने तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर भायंदर का नाम रोशन किया है । स्थानीय शिवसेना नगरसेविका वंदना विकास पाटिल ने सम्यक का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उप शहर प्रमुख तथा समाजसेवी विकास पाटील, सम्यक के पिता संतोष सुर्वे, सचिन पवार विश्वनाथ गमरे भी उपस्थित रहे। वंदना पाटिल ने कहा कि सम्यक ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक तथा रजत पदक जीतकर महाराष्ट्र के साथ-साथ भायंदर का नाम रोशन किया है। सम्यक ने राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में 14 वर्ष तथा 17 वर्ष के नीचे के गट में स्वर्ण पदक तथा रजत पदक जीतकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है।

Post a Comment

0 Comments