मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था श्री सत्य संदेश एक संकल्प कानपुर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में गरिमामयी एकल काव्यपाठ शनिवार दिनांक 6 नवंबर 2021 को जौनपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी, ठाणे मुंबई महाराष्ट्र के गीतकार कवि विनय शर्मा दीप एवं बुधवार 10 नवंबर 2021 को जौनपुर उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ रचनाकार गीतकार कवि अशोक मिश्रा का एकल काव्यपाठ संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष एवं आयोजक कुसुम सिंह चंदेल 'अविचल' के आमंत्रण, संरक्षक महेश अस्थाना प्रकाश, संयोजक डॉ मनोज अग्रवाल एवं सचिव धवल प्रताप सिंह की उपस्थिति में भव्य काव्य पाठ संपन्न हुआ। उपस्थित साहित्यकारों द्वारा प्रस्तुत की हुई सराहनीय पंक्तियां कुछ इस तरह से रही--
अशोक मिश्र द्वारा भाई और बहन के रिश्ते पर भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी पर क्या खूब पंक्तियां पढ़ी-----
पुकारे द्रौपदी जब भी
वसन के ढ़ेर कर देना
दुशासन जब बढ़े उस तक
तनिक मत देर कर देना
सुनोगे जब नहीं मोहन
तो वो आवाज़ किसको दे
कि अंधों की सभा है और
मत अंधेर कर देना।।
गोवर्धन पूजा पर दूसरी रचना पढ़ते हुए कहा-------
गोकुल की प्यारी माटी में
मघवा का टूटा अभिमान,
अंगुली पर गिरिराज उठे तो,
डरे हुए को मिला वितान।
आओ, यमुना बुला रही है,
गायें तुमको टेर रहीं,
निधिवन सूना-सूना लागे,
राधा तुमको हेर रहीं।
विनय शर्मा दीप द्वारा प्रस्तुत श्रृंगार पर प्रस्तुत पंक्तियां----
जानता हूं आपको विस्तार करना चाहता हूं।
हर घड़ी हर पग तुम्हें,स्वीकार करना चाहता हूं।।
दीप की अगली रचना बच्चों के संस्कार को लेकर जो खूब सराहा गया-----
जहां में प्यार करते हो,सखा संबंधि मित्रों को।
जहां में पूजते हो देव प्रतिमा और चित्रों को।
जनम जिसने दिया उनसा न कोई देव दूजा है।
करो सेवा पिलाओ और अमृत बूंद पित्रों को।।
0 Comments