नालासोपारा : पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत नाला सोपारा फाटा स्थित मुंबई अहमदाबाद महामार्ग क्रास करते वक्त एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार पूर्व के धानीव बाग क्षेत्र के गणेश नगर निवासी रामचंद्र सरोज नामक व्यक्ति शनिवार की रात 11 बजे के आसपास नालासोपारा फाटा स्थित मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग क्रास कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गई। आनन फानन में उपचार के लिए उसे उठाकर समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रामचंद्र जौनपुर जिला के मछलीशहर क्षेत्र के जमुहर गांव का मूल निवासी था। धानिव बाग क्षेत्र में अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ रहता था। और इलाके में भेल बेचकर किसी तरह परिवार की जीविका चलाता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। सम्बंधित मामले में पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
0 Comments