मुंबई भाजपा ने श्रीमती श्वेता परुळकर को उपाध्यक्ष, गणेश पांड़े को सचिव, संदीप राजमणि शुक्ला को मीड़िया सह-प्रमुख पद पर नियुक्त किया


मुंबई : मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने आज मीड़िया प्रभारी श्रीमती श्वेता परुळकर को उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष गणेश पांड़े को सचिव, संदीप राजमणि शुक्ला को मीड़िया सह-प्रमुख पद पर नियुक्त किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने इन सभी के द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यों को देखकर उन्हें यह पदोन्नति दी है।
मीड़िया प्रभारी श्रीमती श्वेता परुळकर, भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष गणेश पांड़े, संदीप राजमणि शुक्ला ने इसके लिए मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने हमारे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, उसको हम आगे बढ़ाने का भरपूर कार्य करेंगे। 
मुंबई भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments