मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में बढ़ रही मुंबई भाजपा की ताक़त –उदय प्रताप सिंह


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने पार्टी को मजबूत और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका अदा की है।भारतीय जनता पार्टी के विचारों और कार्यों को आम आदमी तक पहुंचाने तथा पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में उन्होंने सराहनीय काम किया। यही कारण है कि श्री लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई भाजपा लगातार ताकतवर हो रही है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा को जन्मदिन की बधाई देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोढ़ा की विनम्रता तथा पार्टी के प्रति समर्पण की भावना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनना तय है।

Post a Comment

0 Comments