दिल्ली में बजा मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग का डंका


मुंबई /दिल्ली। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों की गुणवत्ता अब पूरे देश में गूंजने लगी है। एजुकेशन वर्ल्ड मैगजीन द्वारा गुड़गांव ( दिल्ली) के द लीला एंबिएंस होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग को दो पुरस्कार प्रदान किए गए। वर्ली सीफेस मुंबई पब्लिक स्कूल को मुंबई तथा महाराष्ट्र में पहला रैंक तथा पूरे भारत में पांचवा रैंक मिला है। मुंबई पब्लिक पूनम नगर स्कूल, जोगेश्वरी पूर्व को मुंबई तथा महाराष्ट्र में तीसरा रैंक तथा पूरे भारत में दसवां रैंक प्राप्त हुआ है। मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग की तरफ से अधीक्षक अशोक मिश्रा तथा अधीक्षक निसार खान ने दोनों पुरस्कार प्राप्त किया।शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी तथा राजेश कंकाल समेत सभी अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए संबंधित दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल , शिक्षकों, अभिभावकों तथा बच्चों को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments