24 घंटे में १.६८ लाख नये कोरोना मरीज

 

मुंबई, बीते २४ घंटे में देश में कुल १ लाख ६८ हजार ६३ कोरोना के नए मरीज पाये गए हैं, जिसमें से ६९ हजार ९५९ कोरोना मुक्त भी हुए हैं| एक दिन में २७७ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है| कोरोना के नए वैरियंट ओमायक्रान के बढ़ने की रफ्तार फ़िलहाल धीमी होती दिखाई दे रही है| बीते दो दिनों में ५०० के आसपास ओमायक्रान के नये मरीज दिन भर में प्राप्त हुए है| कल ४ हजार मरीजों का आकडा पार हुआ था, लेकिन आज मात्र कुल ओमायक्रान संक्रमित मरीजों की संख्या ४ हजार ४६१ के आसपास तक ही सीमित है| वर्तमान में देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या ८ लाख २१ हजार ४४६ के पास है| इस प्रकार कोरोना पॉजेटिव दर १०.६४ प्रतिशत का पाया गया है|

Post a Comment

0 Comments