नालासोपारा : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लोगों को हजारों करोड़ रुपये देने के लिए पंजाब के दौरे पर थे। जहा पंजाब सरकार की लापरवाही के चलते कुछ अराजक तत्वों ने उन पर हमले की असफल कोशिश की किंतु सुरक्षा में तैनात जवानों के सतर्कता से वे बाल बाल बच गए और वही से अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस राजधानी लौट आये इसलिए मोदीजी की लंबी उम्र के लिए पूरे देश में पूजा-अर्चना जारी है. इसी प्रकार भाजपा वसई विरार जिलाध्यक्ष श्री राजन नाईक के मार्गदर्शन में श्री हरि हरेश्वर महादेव मंदिर, नालासोपारा पश्चिम, चक्रधर नगर में सोमवार 10/01/2022 को सुबह 10 बजे महामृत्युंजय मंत्र के जाप का आयोजन किया गया। सफल प्रधानमंत्री का जीवन जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, विजय प्रकाश दुबे, मुनमुन पाल, युवा मोर्चा के महासचिव विनीत तिवारी, नालासोपारा नगर अध्यक्ष देवराज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या दुबे, कीर्ति शर्मा, दीपक दुबे, शंकर झा, जितेंद्र नाइक, दयाशंकर जायसवाल सहित अन्य कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments