घर बैठे पाकिस्तान में मिलता AK-47


न्यूज, पाकिस्तान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है| वहां AK-47 जैसे घातक व खतरनाक हथियारों की डिलवरी मात्र चंद पैसों में घर बैठे की जाती है| इसके लिए किसी को ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती है| यही नहीं इन हथियारों की बिक्री के लिए सोशल मिडिया का सहारा लिया जाता है| इस तरह की सेवा पूरे पाकिस्तान में उपलब्ध होने की चर्चा की जा रही है | गौरतलब है कि विश्व में आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी पहचान बनाने वाले पाकिस्तान की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है| आलम यह कि पाकिस्तानी नागरिक भूख और बेरोजगारी को मिटाने के लिए खतरनाक हथियारों की तस्करी और घर-घर उनकी डिलवरी जैसी सेवाओं का खतरनाक प्रचलन भी शुरू हो गया हैं| इसके लिए व्यक्ति सोशल मिडिया पर हथियारों के कैटलाग से अपनी पंसदीदा हथियार चुन सकता है| इन हथियारों के मूल्यों पर सहमती बनने के बाद फोन पर संपर्क किया जाता है| और इसके बाद  कुरियर के माध्यम से उक्त व्यक्ति तक हथियार को पहुँचाया जाता है| हथियारों के इस अनुखे व्यवसाय की जानकारी एक टीवी न्यूज के माध्यम से दी गयी है| यह सेवा पूरे पाकिस्तान में उपलब्ध है| सोशल मिडिया के फेसबुक और व्हाट्स ग्रुप के माध्यम से  विशेष रूप से यह सेवा गुप्त रूप से चलायी जा रही है| हथियारों के कैटलाग फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध किये गए हैं, जहां से व्यक्ति को अपने पसंद का हथियार बताना होता है| इस तरह के हथियारों की बिक्री की जानकारी एक पाकिस्तानी नागरिक द्वारा दी गयी| उसने बताया कि ये सभी हथियार खैबर पख्तूनख्वा से दारा आदमखेल होते हुए कराची भेजा जाता है, जिसकी कीमत ३८ हजार रूपये तक होती है| इसके लिए व्यक्ति को किसी भी प्रकार अनुमति लेनी नहीं पड़ती है| हथियार बिक्री का यह कारोबार फोन पर ही किया जाता है| AK-47 के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति से १० हजार रूपये एडवांस के रूप में लिया जाता है| इसके बाद हथियार की जाँच के बाद २८ हजार रूपये की बकाये राशी को दिया जाता है|

Post a Comment

0 Comments