जौनपुर। जौनपुर के तेजतर्रार तथा जनप्रिय पुलिस उपाधीक्षक रहे जितेंद्र दुबे को प्रमोशन देकर जौनपुर जिला का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मूलतः वाराणसी के रहने वाले जितेंद्र दुबे बेहद मिलनसार तथा कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी माने जाते रहे हैं। खेल के साथ साथ साहित्य में भी गहरी पकड़ रखने वाले जितेंद्र दुबे को प्रमोशन दिए जाने पर लोगों में खुशी देखी जा रही है। जौनपुर जिला के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने जितेंद्र दुबे के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें सम्मानित किया। जितेंद्र दुबे ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। सामयिक मुद्दों पर जितेंद्र दुबे की कविताएं लगातार देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है। जितेंद्र दुबे को प्रमोशन दिए जाने पर देश के अनेक कवियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
0 Comments