जौनपुर/ भारतीय जनता पार्टी की नेता एवम मछली शहर विधानसभा से दावेदारी कर रही सुशीला सरोज का मानना है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का एवं माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। स्थानीय विधायक की अनदेखी के कारण मछली शहर विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। सभी वर्ग एवं समाज के लोगों को साथ लेकर कार्य करने से ही मछली शहर विधानसभा क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है। प्रतापपुर क्षेत्र पंचायत की प्रमुख रही सुशीला सरोज बेहद कर्मठ एवं मृदुभाषी है। जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सदैव लोगों की मदद करने वाली सुशीला सरोज एवं उनके पति चंद्रप्रकाश सरोज के मानने वालों का मछली शहर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा वर्ग है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मछली शहर विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार चुनाव लड़ चुकी सुशीला सरोज को जनता का अपार समर्थन प्राप्त हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर बीते दिनों भाजपा में शामिल हुई सुशीला सरोज निरंतर जनता के बीच जाकर मोदी जी एवं योगी जी के जनहित के कार्यों को बता रही हैं। स्वच्छ एवम सुचिता पूर्ण राजनीति करने वाली सुशीला सरोज 369 मछली शहर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के मजबूत दावेदार के रूप में देखी जा रही हैं। सुशीला सरोज को सभी वर्गो का पूरा समर्थन एवम आशिर्वाद प्राप्त हो रहा है।
0 Comments