मुंबई। कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के कर्तव्यनिष्ठ भाजपा नगरसेवक भाजपा नेता कमलेश यादव ने अपने पद के कार्यकाल में की गई समाजसेवा और क्षेत्र मेँ किये विकासकार्यों की विशाल श्रृंखला की सम्पूर्ण जानकारी कार्य अहवाल के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य अहवाल प्रकाशन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके कार्य अहवाल के प्रकाशन समारोह में उत्तर मुंबई के संसद गोपाल शेट्टी , पूर्व मंत्री व विधायक योगेश सागर, रघुनाथ कुलकर्णी, युनूस शेख, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष गणेश खनकर , नगरसेवक बाला तावड़े व बाबा सिंह सहित अन्य मान्यवर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर मुम्बई सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि " हमारे प्रिय नगरसेवक कमलेश यादव सिर्फ नाम के नहीं बल्कि सचमुच कार्य के कार्य सम्राट हैं। कमलेश यादव ने अपने इस वार्ड क्रमांक 31 में विकास की जो गंगा बहाई है और जनहित के जो कार्य किये हैं वह अतुलनीय व प्रशंसनीय हैं। उनके काम के सामने कार्य सम्राट शब्द भी छोटा लग था है। इस क्षेत्र की जनता को यकीनन गर्व होगा कि ऐसा कर्मठ तथा शानदार नगरसेवक उन्होंने चुनकर महानगरपालिका में भेजा है। आगे भी ये क्रम जारी रहना चाहिए ताकि विकास का क्रम जारी रहे। "अपने कार्य अहवाल के प्रकाशन के उपरांत नगरसेवक कमलेश यादव ने सर्वप्रथम अपनी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा जनता का आभार माना और कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे पार्टी तथा स्थानीय जनता की सेवा करने का सुअवसर मिला। भविष्य में भी जनसेवा का कार्य दुगुने जोश और लगन से करता रहूँगा। मेरे वार्ड की जनता मेरे प्रगति पथ की सम्बल है और अपने क्षेत्र की जनता का ऋणी रहते हुए उनका विश्वास बनाये रखूंगा। अभी भी इस वार्ड के लिए बहुत कुछ करना है। इसे एक आदर्श वार्ड बनाने का मेरा विज़न है। "
कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए राधेश्याम मंडल, संजय सिंह, दिनेश सिंह, शिवकुमार यादव, चुन्नीलाल चौहान, गोपाल झा, सिराज सैयद, अरुण यादव, साहेब लाल पासी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशंसनीय योगदान दिया।
0 Comments