राज्य : असमय बारिश और सर्द हवाओं ने मौसम में ठंड बढाई

 
मुंबई, उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं और बंगाल तथा अरबीयन सागर से आने वाली ठंडी वाष्परहित हवाओं की संगम से उत्तर महाराष्ट्र में ठंडी की चपेट में दिखाई दे रहा है| इसी प्रकार विदर्भ सहित मराठवाडा क्षेत्रों में असमय बारिश ने मौसम को और सर्द किया हुआ है| राज्य के कई क्षेत्रों में बादलों के मौसम और हवाओं के मिश्रण ने वातावरण में कड़ाके की ठंडी बढाई हुई है| राज्य का कम से कम तापमान नाशिक में ७.३ अंश सेल्सियस सूचित किया गया है| उत्तर महाराष्ट्र सहित कई ठिकानों पर दिन का तापमान तेजी से गिरा हुआ है| साथ ही विदर्भ और मराठवाडा सहित अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई | इस बीच विदर्भ और अन्य स्थानों के तापमान उल्लेखनीय वृद्धी हुई है| इस दौरान कोंकण गोवा क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट दिखाई दी| मराठवाडा क्षेत्र के परभणी, बीड, लातूर और नांदेड जिले में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है| विदर्भ सहित अधिकांश स्थानों पर अगले ३ दिनों तक बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने की घटना की सूचना मौसम विभाग ने दिया है| इसी के साथ मध्य महाराष्ट्र और कोंकण का क्षेत्र शुष्क रहने अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है|

Post a Comment

0 Comments