मुंबई, भारतीय मौसम विभाग की ओर से विदर्भ और मराठवाडा के विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गयी है| आयएमडी की ओर से ४ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी| आज बारिश होने का भी इशारा किया गया है| विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में हल्के से मध्यम रूप से बारिश होने का अनुमान लगाया गया है| इसी तरह कई स्थानों पर ओले पड़ने का भी अनुमान लगाया गया है| इसलिए मराठवाडा के नांदेड जिला में गत दिनों भारी बारिश हुई| नांदेड जिला के मुखेड तालुका में आसमान से बारिश के साथ ओले भी गिरे| बारहाली क्षेत्र में बारिश और ओला वृष्टी तेज हुई है, जिसके कारण कपास किसानों के कपास भीगने के कारण भारी नुकसान हुआ है| बेमौसम बारिश के कारण क्षेत्र में किसानों भारी हानि हुई है| उत्तर भारत और अरबी सागर सहित बंगाल उपसागर के मौसम बदलने के कारण महराष्ट्र में भी बेमौसम बारिश और राज्य के कई जिले ठंड की चपेट में दिखाई दे रहे है|
0 Comments