उत्तर भारतीय समाज में बहुत बड़ी रिक्तता छोड़ गए आर एन सिंह–कृपाशंकर सिंह


मुंबई /गोरखपुर। उत्तर भारतीय समाज की शान और अभिमान रहे आर एन सिंह का जाना हम सबके लिए दुखद और अपूरणीय क्षति है। उत्तर भारतीय समाज के हितों और संरक्षण की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।  उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य आर एन सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से हतप्रभ, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आर एन सिंह हम सब के दिलों में हमेशा विद्यमान रहेंगे। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी तथा समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने आर एन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments