मुंबई। पद्म विभूषण बृजमोहन नाथ मिश्रा जिन्हें बिरजू महाराज के नाम से जाना जाता है, के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कत्थक डांस के माध्यम से पूरी दुनिया को भारतीय कला और संस्कृति का लोहा मनवाने वाले बिरजू महाराज देश की शान रहे।वे कत्थक नृत्य के बेताज बादशाह रहे। बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से भी उन्होंने लोगों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। मात्र 9 वर्ष की आयु में उनके पिता का साया उनके सिर पर से उठ गया, इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बिरजू महाराज का जाना देश की कला और संस्कृति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
0 Comments