भायंदर। देशहित, राष्ट्रहित, समाजहित और पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए " प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भाईंदर" नामक पत्रकारों की एक संस्था का गठन किया गया है। हाल ही में धर्मादाय आयुक्त ठाणे से इसका पंजीयन मिलने के बाद शुक्रवार को मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर इस संस्था के प्रथम कार्यकारिणी का चयन सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष- विनोद मिश्र (दोपहर का सामना), उपाध्यक्ष- अनिल चौहान (नवभारत), सचिव- महेंद्र वानखेड़े (नवराष्ट्र , ईटीवी भारत ), सहसचिव- अमित तिवारी (नवभारत टाईम्स), कोषाध्यक्ष- रमेश शर्मा (टीवी-९), सदस्य- राकेश विश्वकर्मा (पत्रिका), सदस्य- चतुर्भुजा पांडे (हिंदसागर) और सदस्य- अनिल नौटियाल ( इंडिया टीवी, आपका समय) का समावेश है। शहर के तमाम बुद्धिजीवियों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, मनपा प्रशासन के अधिकारियों ने इस कार्यकरिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।
0 Comments