नाना पटोले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा का शिष्टमंडल


मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी अनशन की चेतावनी

मुंबई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शर्मनाक वक्तव्य देने वाले कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा नाना पटोले के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करने के लिए मुंबई भाजपा का एक शिष्टमंडल आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर उन्हें निवेदन पत्र सौंपा। निवेदन पत्र के माध्यम से मुंबई भाजपा अध्यक्ष, विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि बुधवार, 19 जनवरी की सुबह 11 बजे तक नाना पटोले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चगेट स्थित गांधीजी की प्रतिमा के सामने अनशन करेंगे। मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए वक्तव्य से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों के साथ साथ पूरे देश की जनता आक्रोशित है। मुंबई भाजपा नाना पटोले के वक्तव्य का तीव्र विरोध करती है। उन्होंने कहा कि नाना पटोले द्वारा भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों के श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देना अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। नाना पटोले के बयान से साफ है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री की हत्या करने  की योजना में लिप्त है। राज्यपाल से मिलने वाले मुंबई भाजपा के शिष्टमंडल में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ,विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर, विधायक कालिदास कोलंबकर, मुंबई भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, दक्षिण मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष शरद चिंतनकर, उत्तर पूर्व मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राय मुंबई भाजपा प्रवक्ता निरंजन शेट्टी का समावेश रहा।

Post a Comment

0 Comments