मुंबई। कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस तरह से मरीजों की जान बचाई, उससे एकबार फिर साबित हो गया कि डॉक्टर्स ही पृथ्वी के सच्चे देवदूत है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा परिश्रम संस्था सहयोग से राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की अमूल्य सेवाओं की जितनी भी सराहना की जाए कम है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शुभ हस्तों मुंबई के अनेक नामी डॉक्टरों को उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा परिश्रम संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के डॉक्टरों ने साबित कर दिया कि वे कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों की जान बचाने के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं करते। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में एडवोकेट अखिलेश चौबे तथा राहुल एजुकेशन के सीओओ उत्सव तिवारी का समावेश रहा।
0 Comments