दादर में आर एन सिंह की शोकसभा का आयोजन


मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा, अग्निशिला एवं उत्तर संगम द्वारा उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व विधायक स्वर्गीय आर एन सिंह की शोकसभा सोमवार, 10 जनवरी 2022 को शाम 4 बजे से 5 बजे तर्क दादर पूर्व स्थित वसंत स्मृती भवन में आयोजित की हैं।उत्तर भारतीय संघ से लेकर मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देनेवाले आर एन सिंह का दुःखद निधन हाल ही में हुआ। उनके निधन के बाद हर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया। उत्तर संगम के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय आर एन सिंह उत्तर भारतीय समाज के हितों तथा विकास के न सिर्फ सजग प्रहरी थे अपितु उत्तर भारतीय समाज के यादगार संरक्षक रहे। अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने स्वर्गीय आर एन सिंह को उत्तर भारतीय समाज का प्रकाश स्तंभ बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments