केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश खबर!

३१ लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा मंहगाई भत्ता 

नयीदिल्ली, सरकार की ओर से मंहगाई भत्ता की वृद्धी को लेकर उठाये कदम से केंद्र सरकार के ३१ लाख से अधिक कर्मचारी लाभांवित होंगे| प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से जल्द से जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों को एक नये उपहार की घोषणा कर सकती है| अधिकांश कर्मचारियों का भाड़े का घर होने के कारण सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है| केन्द्रीय कर्मचारियों का वर्तमान श्रेणी के अनुसार ९, १८ और २७ प्रतिशत की दर एचआरए (हाउस टैक्स) दिया जाता है| सरकार की ओर से इन भत्ते में ३ प्रतिशत की वृद्धी कर सकती है| इस वृद्धी से एचआरए में १०, २० और ३० प्रतिशत की वृद्धी हो जायेगी| केंद्र सरकार की विभिन्न विभागों में ३८ लाख के आसपास की पदों की नियुक्तियां है, जिसमें लगभग ३१.१ लाख कर्मचारियों की नियुक्ति है| इसलिए  सरकार के एचआरए (हाउस टैक्स) वृद्धी से ३१.१ लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होने वाला है| एचआरए बढ़ाने को लेकर वेतन आयोग ने केंद्र सरकार से सिफारिस किया है|

Post a Comment

0 Comments