यूपी और महाराष्ट्र का सदियों पुराना नाता–कृपाशंकर सिंह

मुंबई। भौगोलिक दृष्टिकोण से भले ही उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच लंबी दूरी हो परंतु संस्कृति और परंपराओं पर गौर करें तो दोनों प्रदेशों के बीच सदियों पुराना अटूट रिश्ता रहा है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के लोगों ने अपनी मेहनत , ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर महाराष्ट्र के अनेक शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है, वहीं महाराष्ट्र में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीयों ने यूपी के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं में अनेक समानताएं नजर आती हैं। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि काशी के गागा पंडित ने महाराष्ट्र में आकर छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करवाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी के साथ विकास की ऊंचाइयों तय कर रहा है। वह दिन दूर नहीं है, जब उत्तर प्रदेश, भारत के शीर्ष प्रदेशों में नजर आएगा।

Post a Comment

0 Comments