संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट द्वारा राजमाता जिजाऊ तथा विवेकानंद जयंती समारोह


भायंदर। संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट,अध्यक्ष शैलेश पांडे एवं नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे द्वारा उनके जनसेवा,जनसंपर्क कार्यालय,न्यू गोल्डन नेस्ट में राजमाता जिजाऊ एवं विश्वगुरु स्वामी विवेकानन्द जी जन्मजयंती समारोह आयोजित किया गया।जिसमे उनकी विधिवत पूजन,आरती कर आशीर्वाद लिया।
संन्यासी संत ऋषभ नाथ जी स्वामी जी महाराज, भागवताचार्य ब्रह्मर्षि बद्रीप्रसाद शुक्ल जी,की प्रमुख उपस्थिति में उनके द्वारा मंत्रोचार कर पूजन ,आरती किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख रमेश पुरोहित जी द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी पर गीत प्रस्तुत किया गया।दोनो संतो एवं धर्म गुरु का सम्मान विरोधिपक्ष नेता धनेश पाटील,अध्यक्ष शैलेश पांडे,पवन शर्मा,नगरसेविका स्नेहा पांडे एवं शिवप्रकाश भुदेका ने किया ।संन्यासी संत ऋषभ नाथ जी  महाराज, भागवताचार्य ब्रह्मर्षि बद्रीप्रसाद शुक्ल जी ने अपने प्रवचन में आई जिजाऊ एवं स्वामी विवेकानन्द जी के गुणों का गुणगान किया एवं सभी को उनके आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित किया,  संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मां जिजाऊ की देन है कि छत्रपति  शिवाजी महाराज जैसे तेजस्वी विश्वीवीर द्वारा हिंदवी स्वराज्य की स्थापना हुई और स्वामी विवेकानन्द के कारण भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म समस्त विश्व में विस्तारित हुआ,हमे अपने महापुरुषों के सपनो के भारत का निर्माण करना है,हमे अपने भारत को विश्वगुरु बनाना है।मिराभाईदर महानगरपालिका के विरोधिपक्ष नेता धनेश पाटील,  शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे,नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे,पूर्वनगरसेवक शिवप्रकाश भुदेका,बॉम्बे हॉस्पिटल के मुख्य प्रबंधन पवन शर्मा,समाजसेवक एल आर पांडे, अमरनाथ तिवारी,शीतलाशंकर तिवारी, रमेश पुरोहित,विश्वनाथ तिवारी,देवेंद्र सिंह,प्रदीप त्रिपाठी, भाटकर,मिलन खरे,शेषमणि यादव,संजय गुप्ता, विशाल कन्नौजिया आदि सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments