मुंबई, देश में कोरोना महामारी के कुल ३,४७,२५४ नये मरीज मिले हैं| पूर्व की तुलना में २९,७२२ अधिक नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं| इस प्रकार बीते २४ घंटे में ७०३ कोरोना संक्रमित मरीजों को मृत्यु हुई है| देश में कुल २०,१८,८२५ कोरोना के सक्रीय मरीज हैं| एक बार आकडे पर नजर डाले तो कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार १७.९४ प्रतिशत हो गयी है| केन्द्रीय आरोग्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडू आदि राज्यों में सर्वाधिक सक्रीय मरीज पाए गए है, जो एक चिंता का विषय है| वही दूसरी ओर मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कोविड के दुसरे और तीसरे लहर की तुलना किया | और कहा कि वैक्सीनेशन से देश में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में कमी आयी है| सरकार ने कहा कि १५-१८ वर्ष के आयु के ५२ प्रतिशत लोग कोविड का पहला डोज लिये हैं| केन्द्रीय आरोग्य मंत्रालय ने कहा कि देश के ११ राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में ५० हजार से अधिक कोविड संक्रमित मरीज हैं और ५१५ जिले में साप्ताहिक संक्रमण दर ५ प्रतिशत की दर्ज की गयी है| दिल्ली की स्थिति पर सरकार ने कहा कि कोविड-१९ की दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी है| आरोग्य मंत्रालय ने दिल्ली में ११-१८ वर्ष के आयु के लोगों में अधिक रूप से कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण पाये गए| इसी प्रकार कोविड में ९९ प्रतिशत युवाओं में बुखार, खांसी और गले में खरास जैसी सामान्य लक्षण हैं|
0 Comments