कृषि ,सुरक्षा ,शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने वाला बजट–उदय प्रताप सिंह


मुंबई। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सुनहरे और मजबूत भविष्य का बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट से किसान, नौजवान और देश के जवानों को मजबूती मिलेगी। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बजट को विरोध के चश्मे से देखने वाले बजट की दूरदर्शिता का मूल्यांकन करें। बजट से देश में लाखों नए रोजगार का सृजन होगा। कारीगरों के हुनर का सम्मान मिलेगा। बजट पूरी तरह से संतुलित, व्यावहारिक और प्रभावकारी है। उन्होंने कहा कि बजट कृषि, सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देने वाला बजट है। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी का उपयोग होने से अधिकाधिक लोगों को बेहतरीन फायदा मिलेगा। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों और जवानों के साथ साथ मजदूरों का बजट में खास ध्यान रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होने से देश का सर्वांगीण विकास होगा और नए रोजगार  का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments