पालघर जिले में माब लिंचिंग की एक और घटना

 

नाला सोपारा निवासी विनोद सिंह की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या : 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पालघर (संवाददाता) पालघर पुलिस की अकर्मणता के चलते क्षेत्र में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। गत वर्ष भी तीन साधुओं की पीट-पीट कर हत्या किये जाने का विवाद सुलझा भी नहीं था कि गत रविवार 6 फरवरी 2022 को पालघर के बोईसर क्षेत्र में नालासोपार निवासी विनोद सिंह की पीट-पीट कर की जाने वाली हत्या ने मॉब लिंचिंग की घटना की याद पुन: ताजा कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोईसर में सिगरेट न पाने से नाराज भीड़ ने लात-घूंसा, सरिया व तलवार से सिंह के भाई की किराना की दुकान पर हमला किया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिंह के बेटे व भाई को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उक्त घटना बोईसर के वारंगडे गांव में घटित हुई है। भीड़ में से स्थानीय पुलिस ने 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी है। अनेक जनों को हत्या के आरोप के चलते फरार बताया है। 

पुलिस के अनुसार विनोद सिंह का भाई उक्त किराना की दुकान चलाता है। उनके साथ ही मृतक का बेटा भी रहता है। मृतक सिहे हर सप्ताह को अपने भाई व बेटे से मिलने जाया करते थे। गत रविवार की रात सिंह अपने भाई की दुकान पर बैठे थे कि कुछ लोगों ने आकर सिगरेट मांगा तो सिंह ने न होने से इंकार कर दिया।


बोइसर पुलिस के व-पु-नि-कदम ने बताया कि सिगरेट
को लेकर उनके मध्य विवाद बढ़ गया। भीड़ जमा हो गई और उन लोगों ने लात-घूंसों, सरिया, लाकड़ी व तलवार से हमला कर दिया, जिससे विनोद सिंह की मृत्यु हो गई। बीच-बचाव को आये सिंह के भाई व बेटे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें बोईसर के चिकित्सालय में दाखिल किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। बाकी हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक नालासोपारा के  ऑटोरिक्शा यूनियन का लीडर भी है।

Post a Comment

0 Comments