निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर गरीबों को बांटे गए कंबल


जौनपुर। समाज में किए गए अच्छे कार्य व्यक्ति को अजर और अमर बना देता है। बदलापुर तहसील अंतर्गत सियरावासी गांव में स्वर्गीय निर्मला त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ बाबूराम त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में पूर्व प्रधान दयाराम उपाध्याय, राय साहब तिवारी, रमाशंकर तिवारी अमरनाथ तिवारी, सदापति तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ,पवन उपाध्याय, हरिश्चंद्र पांडे, हनुमानगढ़ी अयोध्या के निजी सचिव सतीश तिवारी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्व निर्मला त्रिपाठी के सुपुत्र डॉ अनुराग त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन तिवारी , श्रीकृष्ण तिवारी, अभिषेक तिवारी ,दीपक तिवारी, संतोष तिवारी ,शाश्वत तिवारी ,उत्कर्ष त्रिपाठी, आदित्य तिवारी ,आयुष, पीयूष, रचना त्रिपाठी ,साधना त्रिपाठी , रचित तिवारी, प्रवीण तिवारीआदि का विशेष योगदान रहा। गांव के आसपास रहने करीब 100 लोगों को मुफ्त कंबल का वितरण किया गया। भीषण ठंडी में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

Post a Comment

0 Comments