दुराचार की जगह सदाचार की करें स्थापना- प्रो. मुनि महेन्द्र कुमार


मुंबई। प्रो. मुनि महेन्द्र कुमार ने कहा कि लोगों के मस्तिष्क में दुराचार की भावना पनप रही हैं। इसे दूर करके सदाचार स्थापना करना महत्वपूर्ण कार्य हैं। वे कुर्ला पश्चिम स्थित तेरापंथ भवन के प्रांगण में आयोजित 158 वें मर्यादा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर विशेष तौर पर महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष आरिफ़ नसीम खान ने आचार्य महाप्रज्ञ से जुड़े संस्मरण ताजा किया। साथ ही 2023 में आचार्य महाश्रमण जी के मुंबई दौरे में हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।  इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,,भूपेश कोठारी उपस्थित थे। मुनि जी के साथ मंच पर मुनि जंबो कुमार, मुनि अजित कुमार, मुनि अभिजीत कुमार,  मुनि जागृत कुमार, मुनि सिद्ध कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments