प्रोफ़ेसर के पद पर नियुक्त हुए डॉ दयानंद तिवारी


मुंबई। मुंबई के सुप्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार, शिक्षाविद व एस आई डब्ल्यू एस महाविद्यालय के पुर्व हिंदी विभागाध्यक्ष  डॉ दयानंद तिवारी को जे जे टी यू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है। 
डॉ दयानंद तिवारी को प्रोफ़ेसर पद पर नियुक्ति पत्र देते हुए जे जे टी यू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विनोद टेब्रीवाल ने कहा कि डॉ दयानंद तिवारी मुंबई विश्वविद्यालय से एम. ए हिंदी के साथ ही साथ अन्य 4 विषयों शिक्षा, मैनेजमेंट, सोशल वर्क में मास्टर्स के साथ पीएच. डी कर चूके हैं। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से शिक्षा की सर्वोच्च उपाधि डी. लिट की पदवी भी हासिल की है। प्रो डॉ दयानंद तिवारी की अबतक हिंदी साहित्य में 10 चर्चित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन में 18 विद्यार्थियों को पीएच. डी की उपाधि मिल चुकी है। उनका आलेख पल्लवन महाराष्ट्र राज्य के 12वीं के पाठ्य पुस्तक में शामिल किया गया है। उनके अबतक 1000 से अधिक आलेख राष्ट्रीय स्तर के पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। महाराष्ट्र राज्य शासन की ओर से उन्हे महाराष्ट्र राज्य का सर्वश्रेष्ठ राज्य शिक्षक पुरस्कार व महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के द्धारा भी समीक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।

Post a Comment

1 Comments

  1. fp 4t9 - youtube - videodl.cc
    Free Spades Game (Fades Plus). 2 Player (Tutorial). 1 Game. 2 Player. 3 youtube to mp3 converter Game. 4 Player. 5 Game. 6 Game. 7 Game. 8 Game. 9 Game. 10 Game.

    ReplyDelete