मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ (रजि.) के तत्वधान में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि के रूप में साप्ताहिक पखवाड़ा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष,सह संस्थापक अनिल कुमार राही एवं मुख्य अतिथि संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी थे।इसका संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ परिवार के सभी सदस्यों द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम की खबर संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने दी।शुक्रवार 11 फरवरी 2022 को एकल प्रस्तुति भागलपुर बिहार के त्रिलोक प्रियदर्शी ने दी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष- डॉक्टर लियाकत अली जलज के साथ डॉक्टर वर्षा महेश मुंबई उपस्थित थी,जिनके संचालन में छत्तीसगढ़ से डॉक्टर बीना रागी,उत्तर प्रदेश से ममता सिंह अनिक,दिल्ली से बानी झा,छत्तीसगढ़ से मंजू कोसरिया, छत्तीसगढ़ से बलराम सिंह बल्लू बल, उत्तर प्रदेश से बीना मिश्रा, छत्तीसगढ़ से यामिनी सिंह ठाकुर,मुंबई से डॉक्टर वर्षा सिंह, शनिवार 12 फरवरी 2022 को एकल प्रस्तुति लेकर छत्तीसगढ़ से बलराम सिंह बल्लू बल, रविवार 13 फरवरी 2022 को उड़ीसा से गीतकार सुष्मिता चिंतक ने एकल प्रस्तुति दी तथा सामूहिक कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी मधुर ने की,जिसमें आमंत्रित गीत कारों में चंदौली से जयश्री राय सांकृत्यायन, सोनभद्र से कृष्णदेव कुमार पांडे, अमेठी से डॉ शरद श्रीवास्तव, देवरिया से राज देवपुरी क्रांतिवीर एवं किशनगढ़ अजमेर से शकुंतला टेलर नेहा,सोमवार 14 फरवरी 2022 को जौनपुर उत्तर प्रदेश से रविंद्र कुमार शर्मा दीप, गीतकार प्रमोद कुमार शर्मा उर्फ बबलू, गीतकार कल्लूराम सनेही,मंगलवार 15 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ से डॉ वीरेंद्र गायकवाड आदि की उपस्थिति में राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल झूम उठा।उपस्थित सभी गीतकारों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गीतों को सुना कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
0 Comments