मुंबई।राष्ट्रीय साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था काव्य स्पंदन साहित्यिक पटल नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा बुधवार 16 फरवरी 2022 को ' चलो कुछ गुनगुनाए गीतों से शाम सजाएं ' विषय पर देश के वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन का आयोजन संस्था की संस्थापिका अलका श्री मिश्रा के संयोजन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सागर ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप मिश्रा अजनवी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार भूदत्त शर्मा, कवियत्री सुश्री प्राची मिश्रा एवं कवियत्री सुश्री ममता सिंह उपस्थिति थी। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति दी जिसका आनंद पटल से जुड़ कर श्रोता के रूप में साहित्यकारों ने खूब लिया। मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि यह कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया और अंत में संस्थापिका अलका श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments