कौलापुर में स्वामी निर्मल शरण महराज का किया गया अभिनन्दन


अक्टूबर माह में कौलापुर में आयोजित हो सकता है स्वामी निर्मल शरण महराज का प्रवचन

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में पत्रकार अंकित पाण्डेय के आवास पर अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी निर्मल शरण महराज का स्वागत और अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित लोगो ने स्वामी निर्मल शरण का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनन्दन किया। इस दौरान अंकित पाण्डेय ने स्वामी निर्मल शरण महराज को अंगवस्त्रम देकर आशीर्वाद लिया।
स्वामी निर्मल शरण महराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही एक ऐसी संकृति है जो अक्षुण है। इस संस्कृति को नष्ट करने के लिए कई आततायियों ने पूरा प्रयास किया लेकिन भारतीय संस्कृति का बाल भी बांका न कर सके। कहा कि भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगो को अपने स्तर से प्रयास करना चाहिए। खासकर युवाओं को देश की सभ्यता और संस्कृति के मजबूती के लिए आगे रहना चाहिए। इस दौरान स्वामी निर्मल शरण महराज के प्रवचन को लेकर भी चर्चा हुई। हो सकता है कि अक्टूबर में स्वामी जी का प्रवचन कौलापुर में आयोजित हो। इस मौके पर भुवनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, रामलोलारख पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, संतोष तिवारी, मनीष पाण्डेय, लाल पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, अश्वनी चतुर्वेदी, प्रमोद पाठक, राम कुमार, रवि शंकर, अनिल कुमार काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments