पहली बार 500 सुरक्षा रक्षकों को शामिल किया जायेगा
वसई (संवाददाता) मीरा -भायंदर, वसई-विरार, पुलिस आयुक्तालय में लगातार हो रही मनुष्यबल की कमी की समस्या को दूर करने हेतु प्रशासन ने 'महाराष्ट्र सुरक्षा दल' के सुरक्षा रक्षकों की सहायता लेने का निर्णय लिया है। पहली बार 500 सुरक्षा रक्षकों को शामिल किये जाने की योजना है।
बतादें कि 1 अक्टूबर 2020 को मीरा-भायंदर वसई विरार आयुक्तालय की स्थापना की गई है। जिसमे 15 पुलिस थानों का समावेश है। जबकि 4 और पुलिस थानों का प्रस्ताव विचारणीय है। वर्तमान में 1,735 पुलिस कर्मी व 358 पुलिस अधिकारी कार्यरत हैं। इस कारण आयुक्तालय के क्षेत्र में शांति सुव्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए विविध योजनाएं अपनाये जाने की संभावना है। गत तीन वर्षों में राज्य में पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी है। यही कारण है कि पुलिस का संख्याबळ अत्यन्त कम हो गया है। भीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय में नये कर्मचारियों को शामिल करना कठिन हो गया है। पुलिस बल में कमी होने के कारण ही पुलिस की कार्य-प्रणाली पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण रखने में कठिनाई हो रही है। पुलिस की सहायता हेतु ही 500 सुरक्षा रक्षकों को पुलिस दल में शामिल करने की योजना है। जिसके लिये राज्य शासन से तत्संबाँधी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। ऐसी जानकारी पुलिस आयुक्त सदानंद दाते ने पत्रकारों को प्रदान की है।
0 Comments