उत्तर भारतीय मोर्चा की मीरा भायंदर कार्यकारिणी घोषित


भायंदर। भाजपा, मीरा भाईंदर जिला शहर उत्तर भारतीय मोर्चा की दूसरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। भाईंदर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास एवं उत्तर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह जब से उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष बने है तभी से मीरा भाईंदर उत्तर  भारतीयों में खुशी की लहर के साथ साथ ऊर्जा का संचार हो गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में आशुतोष तिवारी (गुड्डू) को मोर्चा के महासचिव,देवी प्रसाद मिश्रा शिक्षक सेल संयोजक,प्रकाश सिंह राजपूत सचिव,राजेश यादव (राधे राधे) सचिव,सुनील पाठक सचिव,राजकुमार पाल सचिव,शुभम सिंह सोसल मीडिया संयोजक,रमाकांत सिंह उपाध्यक्ष,झंकारी चौहान कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष रवि व्यास,उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सिंह,समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा,राजेश मिश्रा,नरसिम्हा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, उपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाण्डेय ,संदीप तिवारी ,कमलेश दुबे ,राजेश पाण्डेय,राजू वत्स,नवीन सिंह,पं. हौशिला प्रसाद पाण्डेय के साथ साथ भारी संख्या में उपस्थित में दिया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने ज्यादा से ज्यादा उत्तर भारतीयों को मोर्चा के साथ जुड़कर उत्तर भारतीय मोर्चा मीरा भाईंदर को मजबूत करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments